हरनाज कौर संधु की जीवनी | Miss universe harnaaz kaur sandhu biography in hindi

(हरनाज कौर संधु की जीवनी)    (जन्म,माता-पिता,परिवार,धर्म,शिक्षा, करियर|Miss universe harnaaz kaur sandhu biography in hindi,parents,family,religion, education,career

अभी हाल में बहुत चर्चित हैं हरनाज कौर संधु इसका कारण हैं मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करना।2021 में इजरायल के इलियट में आयोजित था 70वां मिस यूनिवर्स,इस प्रतियोगिता में भारत की और हरनाज ने इस में हिस्सा लेकर मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करके भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया हैं।इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना ही एक गर्व की बात होती हैं।

इससे पहले भारत के नाम यह खिताब दो बार हो चुका हैं।वर्ष 1994 में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने यह खिताब अपने नाम किया था,इसके बाद वर्ष 2000 में अभिनेत्री लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर यह खिताब जीता था।21 साल बाद फिर से यह खिताब भारत के नाम हुआ हैं।बडी उपलब्धि हासिल करने के बाद हरनाज के बारे,उसके फेमिली के बारे में लोग जानना चाहते हैं,हम इस लेख के माध्यम से  हरनाज कौर संधु की जीवनी के बारे में जानेंगे।

Harnaaz kaur sandhu biography in hindi

हरनाज संधु के बारे में संक्षिप्त जानकारी

नामहरनाज कौर संधु
अन्य नामकैंडी
जन्म दिनांक3 मार्च,2000
जन्म स्थानचंडीगढ,पंजाब,भारत
उम्र21 साल ( 2021 तक )
पिताप्रीतम सिंह संधु
मातारविंदर कौर संधु
भाईहरनुर सिंह संधु
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्मसिख
जातीपंजाबी
निवास स्थानचंडीगढ,भारत
स्कूलशिवालिक पब्लिक स्कूल,चंडीगढ
कॉलेजगवर्मेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स,चंडीगढ
पेशाअभिनेत्री,मॉडल
खिताबमिस यूनिवर्स 2021

जन्म और परिवार

हरनाज संधु का जन्म 3 मार्च,2000 के दिन पंजाब राज्य के चंडीगढ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।उनके पिता का नाम प्रितम सिंह संधु और उनके माता का नाम रविंदर सिंह संधु हैं।
 
उनका एक भाई भी हैं,उनका नाम हरनूर सिंह संधु हैं।इनके परिवार में चाचा चाची हैं,उनका नाम सामने नहीं आया हैं।ऐसा कहा जाता हैं की उनके परिवार में 16 भाइयों की वह एकलौती बहन हैं।

शिक्षा

हरनाज कौर संधु ने अपनी शरुआती पढाई चंडीगढ के सैक्टर – 40 में स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल और सेक्टर – 35 में स्थित खालसा स्कूल से की हैं।इसके बाद उन्होंने स्नातर कक्षा की पढाई करने के लिए चंडीगढ के सेक्टर – 42 में स्थित PG GCG यानी पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स से पढाई की हैं।फिलहाल वह एमए लोकप्रशासन की पढाई कर रही हैं।

करियर 

हरनाज को बचपन से ही मॉडलिंग करने का शोक था।वे शुरू से ही एक बेहतरीन मॉडल बनने का सपना देखती थी।अपने सपने को साकार करने के लिए वे बचपन से ही पढाई के साथ साथ एक बहेतरीन मॉडल बनने के लिए मेहनत करने लगी थी।
 
अपने मॉडलिंग करियर को आगे बढाने के लिए वह कई प्रतियोगिता में हिस्सा लेती थी और वह ज्यादातर प्रतियोगिता में विजय भी हुई।जब वह 17 साल की थी तब उन्होंने कॉलेज में आयोजित एक शो में टेज परफॉरमेंस दी थी।उन्होंने 2017 में मिस चंडीगढ का खिताब मिला था।इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया।ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं।

मिस दिवा 2021 

उन्हें 16 अगस्त,2021 को ‘मिस दिवा पेजेंट’ के शीर्ष 50 सेमीफाइनललिस्ट की सूची में चुना गया था।इसके बाद 23 अगस्त,2021 को,उन्हें ‘टॉप 20 फाइनललिस्ट’ की सूची में नामित किया गया।
 
उन्होंने मिस ब्यूटीफुल स्किन का खिताब भी जीता।22 सितंबर,2021 में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान वह मिस बीच बॉडी,मिस ब्यूटीफुल स्माइल,मिस फोटोजैनिक,मिस टैलेंटेड के लिए फाइनलिस्ट बनी।
 
मिस दिवा 2021 के जज हरनाज की प्रतियोगिता से बहुत प्रभावित हुए और अंत में,एडलाइन कैस्टेलिनो द्वारा उन्हें मिस दिवा 2021 के रूप में ताज पहनाया गया।

मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट

12 दिसंबर,2021 के दिन इजराइल के इलियट में मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन किया गया था।आयोजित यह पेजेंट 70 वां मिस यूनिवर्स पेजेंट था।भारत की और से इस प्रतियोगिता में हरनाज कौर संधु ने हिस्सा लिया था।
 
80 प्रतियोगियों के पूल से,हरनाज ने शीर्ष सोलह,शीर्ष दस,शीर्ष पांच और फिर शीर्ष तीन में प्रवेश किया और अंत में मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता।
 
भारत की और से हरनाज के अलावा दिया मिर्जा और उर्वशी रौतेला भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने जिसमें उर्वशी रौतेला ने इस कॉन्टेस्ट को जज भी किया। 

हरनाज संधु ने पूछे गए प्रश्न पर कैसा जवाब दिया

मिस यूनिवर्स पेजेंट में हरनाज को पूछा गया की,
“आप युवतियों को क्या सलाह देना चाहेंगे कि वह लोग आज इस दबाव का सामना कर रही हैं?”
 
इस प्रश्न को सुनने के बाद हरनाथ कौर सिद्धू ने कहा कि “आज के समय में युवती जिस सबसे बडे दबाव का सामना कर रही है, वह है खुद के ऊपर आत्मविश्वास,जो भी युवतियां खुद पर विश्वास करती हैं वही आगे बढती है।ऐसा कहते हुए हरनाज ने खुद का उदाहरण दिया और कहा कि,मैं खुद पर विश्वास करती हूं,इसीलिए आज मैं यहां पर खडी हूं।”

पुरस्कार

वर्षपुरस्कार
2017मिस चंडीगढ
2018मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार ऑफ इंडिया
2019फेमिना मिस इंडिया पंजाब
2021मिस दिवा यूनिवर्स
2021मिस यूनिवर्स

FAQ

Q :- हरनाज संधु कोन हैं ?
Ans :- हरनाज संधु भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं।अभी हाल में ही उन्होंने इजराइल के इलियट में आयोजित मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया।
 
Q :- हरनाज संधु कहा से हैं ?
Ans :- वह चंडीगढ,पंजाब से हैं।
 
Q :- हरनाज संधु का जन्म कब हुआ हैं ?
Ans :- हरनाज संधु का जन्म 3 मार्च,2000 में हुआ हैं।
 
Q :- हरनाज संधू का धर्म कौन सा है ?
Ans :- सिख धर्म
 
Q :- हरनाज संधु की जाती कोनसी हैं ?
Ans :- पंजाबी

निष्कर्ष 

इस लेख में मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधु की जीवनी के बारे में बताया गया हैं।यह लेख आपको काफी पसंद आया हो,तो अपने दोस्तों के जरूर शेर करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *