अथिया शेट्टी का जीवन परिचय | Athiya shetty biography in hindi

नमस्कार दोस्तों,
इस लेख में एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बात करेंगे जो हाल में काफी चर्चित हैं और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आते ही कम समय में अपनी पहचान बना ली।वो अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि,जानेमाने अभिनेता सुनील शेट्टी की सुपुत्री अथिया शेट्टी हैं।वह एक भारतीय अभिनेत्री हैं और उन्होंने अपनी करियर की शरुआत हीरो फिल्म से की हैं। 

Athiya shetty biography in hindi
Athiya shetty biography in hindi

अथिया शेट्टी के बारे में संक्षिप्त जानकारी

नामअथिया शेट्टी
जन्म5 नवंबर,1992
जन्म स्थानमुंबई,महाराष्ट्र,भारत
पितासुनील शेट्टी
मातामाना शेट्टी
भाईअहान शेट्टी
बहन नहीं हैं
विवाहअविवाहित
प्रेमी आदित्य भंडारी, ड्रेक(हॉलीवुड रैपर), केएल.राहुल
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू
निवास स्थानमुंबई,महाराष्ट्र,भारत
स्कूलकैथेड्रल और जॉन कोनन स्कूल,मुंबई, अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे,मुंबई
कॉलेजन्यूयॉर्क फिल्म अकादमी (NYFA),न्यूयॉर्क,संयुक्त राज्य अमेरिका
शिक्षास्नातक (Graduation) [ फिल्म निर्माण और उदार कला ]
पेशाअभिनेत्री
फिल्म डेब्यूहीरो (2015)
फिल्मेंहीरो (2015), मुबाराकां (2017), नवाबजादे (2018), मोतीचूर चकनाचूर (2019)

जन्म और परिवार

अथिया शेट्टी का जन्म भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 5 नवंबर,1992 में हुआ हैं।उनके पिता का नाम सुनील शेट्टी और माता का नाम माना शेट्टी हैं।उनके पिता सुनील शेट्टी जानेमाने अभिनेता हैं और उनकी एक माता फैशन डिजाइनर हैं।अथिया का एक छोटा भाई भी हैं उनका नाम अहान शेट्टी हैं।वो भी एक अभिनेता हैं।

शिक्षा

अथिया शेट्टी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कैथेड्रल ओर जॉन कॉनन स्कूल,मुंबई से प्राप्त की ओर बाद में उन्होंने अपनी पढाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में की।
 
फिल्मी बैकग्राउंड होने के कारण वह बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थी,इसलिए उन्होंने अपनी एक्टिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग और लिबरल आर्ट्स में ग्रेजुएशन की पढाई की थी।जब वह न्यूयॉर्क शिक्षा प्राप्त करने गई थी तब उनकी उमर करीब 18 थी।
 
अथिया ने एक्टिंग करने के साथ-साथ डांसिंग का भी कोर्स किया।उन्होंने अपनी डांसिंग स्किल्स को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए फिल्म जगत के जाने माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से डांस की ट्रेनींग ली। 

करियर

अथिया ने अपने फिल्मी करियर की शरुआत करने के लिए वर्ष 2015 में फिल्मी जगत में कदम रखा था।उनकी पहली फिल्म 2015 में रिलीज हुई एक रोमांटिक एक्शन फिल्म हीरो थी।यह निर्देशित फिल्म निखिल अडवाणी और उमेश बिष्ट द्वारा सह-लिखित थी।यह फिल्म 1983 में रिलीज हुई घई के फिल्म की रिमेक थी।
 
इस फिल्म में अथिया ने राधा माथुर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में इनके साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने अभिनय किया था।इस फिल्म में दोनो ने काफी अच्छा अभिनय किया जो काफी पसंद भी किया गया।
 
दरअसल अथिया को यह फिल्म सलमान खान की बहन अलवीरा के कारण मिली थी।अलवीरा ने अथिया को यास्मीन कराचीवाला के जिम में देखा था और इस फिल्म के लिए उनका नाम पसंद किया गया।यह फिल्म सलमान खान ने प्रोड्यूस की ओर उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स पर लॉन्च की थी।
 

अथिया शेट्टी को हीरो फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिला था।साथ ही उन्हें ‘Maybelline New York’ की इंडियन फ्रैंचाइजी का ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया गया।इसके साथ ही वे कई मैगजिन जेसे की हैलो,फेमिना,कॉस्मोपॉलिटन,वर्व,वोग के लिए काम किया और उनका फोटो इस मैगजीन के कवर पर छपा था।

फिल्मी सफर 

प्रथम फिल्म रिलीज होने के बाद वर्ष 2017 में अथिया को फिल्म में काम करने के मौका मिला।वह फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ने अभिनय किया था।उस फिल्म का नाम मुबारका था जोकी एक रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म थी।यह फिल्म हिट गई और दर्शकों ने काफी पसंद भी की।
 
इसके बाद वर्ष 2018 में अथिया शेट्टी नवाबजादे फिल्म में नजर आई थी।इस फिल्म के गाना तेरे नाल नचना पर डांस किया था।इस फिल्म में उनके साथ तीन सुपर डांसर राघव जुयाल,धर्मेश और पुनीत पाठक ने लीड एक्टर का किरदार निभाया था। 
 
इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने नवाजुदीन सिदिकी के साथ  मोतीचूर चकनाचूर फिल्म में अभिनय किया था।इसी तरह अथिया ने अपनी फिल्मी करियर में अच्छा अभिनय किया और फिल्म जगत में अपनी एक पहचान बना ली।

पुरस्कार

वर्षपुरस्कार
2015वोग ब्यूटी अवार्ड
2015दादासाहब फालके एक्सीलेंस अवार्ड
2015स्टारडस्ट अवार्ड
2016अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी अवार्ड
2016गिल्ड फिल्म अवार्ड

अथिया शेट्टी और लोकेश राहुल का प्रेम प्रसंग

अथिया शेट्टी का नाम भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल के साथ काफी समय से चर्चा में हैं।5 नवंबर,2021 को अथिया का बर्थडे था,राहुल ने अथिया को उनके जन्मदिन के मौके पर रोमांटिक अंदाज में विश किया था।अभी हाल में फिल्म तडप के प्रीमियम पर लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी साथ में नजर आए थे।इसके बाद दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।इसी के साथ दोनों रिलेशन में हैं वह बात सोशल मीडिया में साफ हो चुकी हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों,हम उम्मीद करते हैं की आपको अथिया शेट्टी का जीवन परिचय का यह लेख काफी पसंद आया होगा और हमारी और से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी।हमारे द्वारा दी गई जानकारी में आपको कोई गलती नजर आए तो आप हमे बता सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *