यूनेस्को द्वारा घोषित भारत के विश्व धरोहर स्थल की सूची

पर्वत,झील,स्मारक,भवन,मरुस्थल,वन क्षेत्र या शहर इत्यादि एसे खास स्थानों को विश्व धरोहर स्थल या विश्व विरासत स्थल कहा जाता हैं।एसे स्थानों को विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित किया जाता हैं और यही समिति इन स्थलों की देखरेख यूनेस्को के तत्त्वधान में करती हैं। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण एसे स्थलों को चयनित एवं सरक्षित करना होता हैं।इस समिति द्वारा कुछ खास परिस्थितियों में एसे स्थलों को आर्थिक सहायता भी दी जाती हैं।
 
सन् 1968 में विश्व प्रसिद्ध इमारतें और प्राकृतिक स्थल की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने एक प्रस्ताव रखा था।यह प्रस्ताव सन् 1972 में संयुक्त राष्ट्र के सामने स्टॉकहोम में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान रखा गया,यहीं यह प्रस्ताव पारित हुआ और ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को बचाने की शपथ विश्व के लगभग सभी देशों ने मिलकर ली।
 
सन् 1978 में 12 स्थलों को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया।इसके बाद धीरे-धीरे बहुत से स्थलों को इस लिस्ट में शामिल किया गया।मौजूदा समय में UNESCO की विश्व विरासत स्थलों की ऑफिसियल साईट के अनुसार सम्पूर्ण विश्व में कुल 1121 विश्व विरासत स्थल हैं,जिनमें 869 सांस्कृतिक,213 प्राकृतिक और 39 मिश्रित स्थल हैं।
world heritage sites in india
2021 तक यूनेस्को द्वारा भारत के 40 विश्व धरोहर स्थल घोषित किये गए हैं।इनमें 32 सांस्कृतिक,7 पाकृतिक ओर 1 मिश्रित धरोहर स्थल शामिल हैं।

यूनेस्को द्वारा घोषित भारत के विश्व धरोहर स्थल 

        प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल

क्रप्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलस्थानवर्ष
1काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यानअसम1985
2केवलादेव राष्ट्रीय उद्यानराजस्थान1985
3मानस राष्ट्रीय उद्यानअसम1985
4सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यानपश्चिम बंगाल1987
5नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान एवं फूलों की घाटीउत्तराखंड1988 2005
6पश्चिमी घाटगुजरात,महाराष्ट्र,  गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु,केरल2012
7ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यानहिमाचल प्रदेश2014
    

      सांस्कृतिक विश्व धरोहर स्थल

क्रम.सांस्कृतिक विश्व धरोहर स्थलस्थानवर्ष
1आगरा का किलाउत्तरप्रदेश1983
2अजंता की गुफाएंमहाराष्ट्र1983
3ताजमहलउत्तरप्रदेश1983
4एलोरा की गुफाएंमहाराष्ट्र1983
5

महाबलीपुरम में स्मारकों का समुह

तमिलनाडु1984
6सूर्यमंदिर,कोर्णाकओडिशा1984
7गोवा के चर्च एवं कोनवेटगोवा1986
8फतेहपुर सीकरीउत्तरप्रदेश1986
9हम्पी में स्मारकों का समूहकर्नाटक1986
10खजुराहो स्मारकों का समूहमध्यप्रदेश1986
11एलिफेंटा की गुफाएंमहाराष्ट्र1987
12महान चोल मंदिरतमिलनाडु1987
13पत्तदकल में स्मारकों का समूहकर्नाटक1987
14साँची के बौद्ध स्तूपमध्यप्रदेश1989
15हुमायूं का मकबरादिल्ली1993
16कुतुब मीनार एवं अन्य स्मारकदिल्ली1993
17भारतीय पर्वतीय रेल
(दार्जिलिंग,नीलगिरी,शिमला)
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश1999, 2005, 2008
18बोधगया का महाबोधी मंदिरबिहार2002
19भीमबेटका की गुफाएंमध्यप्रदेश2003
20चंपानेर-पावागढ पुरातत्त्व उद्यानगुजरात2004
21छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनसमुंबई2004
22लाल किलादिल्ली2007
23जंतर-मंतरराजस्थान2010
24राजस्थान के पहाडी किलेराजस्थान2013
25रानी की वावगुजरात2014
26नालंदा विश्वविद्यालयबिहार2016
27ली कार्बूजीयर का वास्तुकला कार्यचंडीगढ2016
28ऐतिहासिक शहर अहमदाबादगुजरात2017
29विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एंसेबलमुंबई2018
30गुलाबी शहरजयपुर,राजस्थान2019
31काकतीय रुद्वेश्वर (रामप्पा मंदिर)तेलगाना2021
32धोलावीरागुजरात2021

        मिश्रित विश्व धरोहर स्थल

क्र.मिश्रित विश्व धरोहर स्थलस्थानवर्ष
1कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यानसिक्किम2016

निष्कर्ष 

इस लेख में यूनेस्को द्वारा घोषित भारत के विश्व धरोहर स्थल की सूची के बारे में बताया गया हैं।अब तक भारत के 40 स्थल को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया हैं।यह लेख आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *