25 Interesting facts about Cristiano Ronaldo | क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बारे में 25 रोचक तथ्य

25 facts about Cristiano Ronaldo | क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बारे में 25 रोचक तथ्य
 

पुर्तगाल के गरीब परिवार में जन्मे एक बच्चे ने कम उम्र में ही महान उपलब्धि हासिल की हैं।उस बच्चे का नाम हैं,क्रिस्टियानो रोनाल्डो।उनको बचपन से ही फुटबॉल खेलने के सोख था।छोटे शहर में पले बढे और एक गरीब परिवार में जन्मे इस बच्चे में कुछ ऐसा हुनर था की वह करोडों लोगों की दिल में छा गया।वह आज एक महान फुटबॉलर हैं और वे सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं।इस लेख के जरिए Interesting facts about Cristiano Ronaldo | क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बारे में रोचक तथ्य जानने वाले हैं।

Cristiano Ronaldo facts in hindi

 

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म 5 फरवरी,1985 को पुर्तगाल के एक गरीब परिवार में हुआ था।
 
2. रोनाल्डो के पिता का नाम जोस डिनिस एवियरो था और वह एक सरकारी माली का काम करते थे।
 
3. उनके माता का नाम डोलोरेस एवियरो हैं। 
 
4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पूरा नाम Cristiano Ronaldo dos Santos Aveiro हैं।उनका यह नाम अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट रोनाल्डो रीगन के नाम पर रखा गया।
 
5. रोनाल्डो के पिता की मौत ज्यादा शराब पीने की वजह से 52 साल की उम्र में हुई थी,इसलिए रोनाल्डो शराब नहीं पीते हैं। 
 
6. उनके पिता की मौत के बाद उनकी मां घरों में कुक और क्लीनर का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे।
 
7. 14 साल की उम्र में रोनाल्डो को स्कूल से निकाल दिया गया था।क्यूंकि,उन्होंने अपने टीचर पर कुर्शी फेंकी थी।
 
8. क्रिस्टियानो जब 15 साल के थे,तब उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी,फिर भी उन्होंने फुटबॉल जैसे खेल को अपना करियर चुना और आज वह एक महान फुटबॉलर हैं।
 
9. बचपन से ही उनको फुटबॉल बहुत पसंद था।वह 11 साल के थे तब वह स्कूल से आकर अपनी मां को जूठ बोलकर अक्सर वह फुटबॉल खेलने के लिए निकल जाते थे। 
 
10. रोनाल्डो ने अपना पहला मैच पुर्तगाल के स्पोर्टिंग लिस्बन कल्ब के लिए 17 साल की उम्र में खेला था।
 
11. ये मैच स्पोर्टिंग और यूनाइटेड के बीच खेला गया था,और इस मैच में रोनाल्डो का हुनर देखते हुए यूनाइटेड ने अपनी टीम में सम्मिलित कर लिया। 
 
12. कल्ब द्वारा इस प्रतिभाशाली बच्चे को अपने टीम में हासिल करने के लिए 17 मिलियन डॉलर चुकाना पडा था।
 
13. पूर्व चैम्पियन से लेकर आज के मौजूदा चैम्पियन भी रोनाल्डो को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर मानते हैं।
 
14. रोनाल्डो के फ्री किक की रफ्तार करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा हैं। 
 
15. वह दुनिया के सबसे महंगे खिलाडी हैं।
 
16. रोनाल्डो जब जंप लगाते हैं तब उस समय चित्ते से भी पांच गुना अधिक शक्ति लगाते हैं। 
 
17. उनका वजन कम होने की वजह वह बहुत ज्यादा दौड़ते थे।जो उनके खेल के लिए अच्छा नहीं था,इसलिए उन्होंने जिम में जाकर अपना वजन बढ़ाया था।
 
18. रोनाल्डो को उनके साथी खिलाडी और प्रशंसक क्राय बेबी कहकर पुकारते हैं।यह उपनाम उनकी मां डोलोरेस एवियरो ने दिया था।क्योंकि,वह बचपन में गुस्सेल थे और उनको मैच के दौरान टीम के साथियों द्वारा पास न देने पर रो पड़ते थे।
 
19. एक बार एक बीमार बच्चे की मां ने रोनाल्डो से उनसे उनकी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ मांगा ताकि वो उसे बेचकर अपने बच्चे का इलाज करवा सके।फिर,रोनाल्डो ने अपनी साइन हुई टी-शर्ट उनको दी।
 
20. रोनाल्डो अब तक करीब 807 गोल कर चुके हैं। 
 
21. क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डालने के लिए 12 करोड़ रुपए लेते हैं।उनके इंस्टाग्राम पर 413 मिलियन फॉलोवर हैं।
 
22. उन्होंने अपने शरीर पर टैटू नहीं बनवाया हैं,क्योंकि वह अधिकतर रक्तदान करते हैं।
 
23. रोनाल्डो ने 2012 में मिले गोल्डन बुट अवॉर्ड को नीलाम कर दिया था।इस नीलामी से जो भी पैसे आए थे उस पैसे से गाजा में एक स्कूल बनवा दिया था।
 
24. क्रिस्टियानो पर 2005 में रैप करने का आरोप लगा था और उनको इस आरोप के कारण गिरफ्तार भी किया था।गिरफ्तार होने के थोडी देर बाद उनको पुलिस ने छोड दिया था।कुछ समय बाद इन पर आरोप लगाने वाली लडकी ने इन पर से आरोप भी वापस ले लिया था।
 
25. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जर्सी का नंबर 7 हैं। 
 
हम आशा करते हैं की आपको Interesting facts about Cristiano Ronaldo | क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बारे में रोचक तथ्य पसंद आए होगें। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *